फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्दी के तेवर तीखे, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार

विज्ञापन
कोहरे से गुजरता वाहन। - फोटो : कोहरे से गुजरता वाहन।
विज्ञापन
रायबरेली। हवा का रुख बदलने के साथ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में दिख रहा है। शुक्रवार को भीषण सर्दी रही और यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान औसत से 6.4 डिग्री कम रहा। यह 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा, जो कि एक दिन पहले के तापमान 4.9 डिग्री से थोड़ा ज्यादा रहा। सुबह घना कोहरा रहा। उधर, रात में पाला पड़ने से आलू की फसल पर प्रभाव पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी लोगों को बेहाल कर रखा है। पिछले सात दिनों से धूप नहीं निकल रही है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा पड़ा और सात बजे तक दृश्यता 15 मीटर रही। इसके बाद कोहरा कुछ कम हुआ, लेकिन गलन ने हिलाकर रख दिया। हवा की रफ्तार दो किमी प्रतिघंटा होने से शीतलहर शरीर चुभती रही। लोग घर, दुकान और कार्यालयों पर हीटर, ब्लोअर की गर्मी से राहत लेने को मजबूर हुए। प्रशासन की ओर से शहर के चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। इससे सड़क पर गुजर बसर करने वालों को थोड़ी राहत मिली है। उधर, कोहरे की वजह से गेहूं की फसल को तो लाभ मिल रहा है, लेकिन आलू और मटर को नुकसान पहुंच रहा है। अगेती आलू की फसल में झुलसा रोग भी लग गया है। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह के मुताबिक, अभी ठंड ऐसी ही बनी रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने 13 स्थानों पर जलवाए अलावलालगंज (रायबरेली)। तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्र के 13 स्थानों पर अलाव जलवाए गए। एसडीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि गेंगासो में पुरानी चुंगी के निकट, बेनीमाधवगंज बाजार, खीरों ब्लॉक परिसर, सरेनी बाजार, खजूरगांव अस्पताल परिसर, भोजपुर बाजार, दोसडका, पूरेपांडेय चौराहा, भीतरगांव पानी टंकी के निकट, सेमरी चौराहा, बेहटा चौराहा, तहसील परिसर व गेंगासो क्रॉसिंग पर अलाव का प्रबंध किया गया है।
व्यापार मंडल ने जलवाए अलावमहराजगंज (रायबरेली)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख स्थलों पर अलाव जलवाए। अध्यक्ष अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू ने बताया कि सीएचसी, चंदापुर चौराहा, तहसील के पास, घासमंडी चौराहा आदि स्थानों पर अलावा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें