फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधी रोटी खाएंगे, स्कूल रोज जाएंगे...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल रोज जाएंगे। बेटियां पढ़ेंगी तो डॉ. इंजीनियर व अफसर बनेंगी...। ऐसे स्लोगनों के साथ राजधानी में स्कूल चलो अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व डुग्गी पिटवाकर गुरुजी शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।



परिषदीय स्कूलों में इस बार बीते वर्ष से अधिक नामांकन संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल करीब 1.75 बच्चे पंजीकृत थे। इस बार आकड़ा दो लाख पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए हर ब्लॉक में जागरूकता अभियान से बच्चों को स्कूल तक लाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


शहर के 1618 परिषदीय स्कूलों के नए सत्र में नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को अभिभावकों से संवाद करने के निर्देश दिए गए हैं। मलिहाबाद, काकोरी, माल, गोसाईंगंज, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, बख्शी का तालाब सहित चारों नगर क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है।



छुट्टी के दिन भी नुक्कड़ नाटक



मलिहाबाद के गांव रुसेना, मवई कला व कटौली जमालनगर में बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए रविवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। एआरपी हरिशंकर राठौर, योगेश द्विवेदी ने स्कूलों में दी जा रही निशुल्क सुविधाओं के बारे में लोगों को बताया। नुक्कड़ नाटक में सूचना विभाग का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन


स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं की दी जानकारी

शिक्षक मनोज कुमार, रमेश चंद्र ने परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। बताया गया कि निशुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, बाल केंद्रित शिक्षा राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति, इंस्पायर अवॉर्ड में बच्चों को दस हजार रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सहायता राशि, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर आधारित शिक्षा, नवोदय विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालयों में चयन के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें