फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज पति की शादी रोकने के लिए बीबी ने उठाया अनोखा कदम

Tue, 04 Nov 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मैडम! आपका सिपाही दूसरी शादी कर रहा है। मैं उसकी पहली पत्नी बोल रही हूं। प्लीज उसकी दूसरी शादी को रुकवाएं।’
विज्ञापन


लखनऊ में तैनात महिला सिपाही ने सोमवार को एसएसपी मंजिल सैनी से फोन पर ये शब्द कहे। एसएसपी खुद कॉल रिसीव कर चौंक गईं, बाद में उन्होंने मामले की जानकारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


घटनाक्रम इस प्रकार है, सोमवार दोपहर एक बजे एसएसपी के सीयूजी मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को लखनऊ में तैनात बताया और एसएसपी से कहा कि मैं सिपाही अवनीश कुमार की पत्नी हूं।
विज्ञापन


अवनीश कुमार 2011 बैच के सिपाही हैं और एसएसपी के पीआरओ सेल में तैनात हैं। एसएसपी ने बताया कि अवनीश की पत्नी 1998 बैच की सिपाही हैं।

पत्नी ने फोन पर बताया कि उनके पति अवनीश दूसरी शादी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें