फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सहायक की पत्नी ने लगाया फंदा

Wed, 05 Aug 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में मंगलवार शाम स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सहायक अनिल त्रिपाठी की पत्नी आशा (47) ने घर में फंदा लगा लिया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि अनिल त्रिपाठी इस समय सीतापुर स्थित महिला चिकित्सालय में तैनात हैं। इनका एक बेटा मेजर आश्निल ग्वालियर में तैनात है। वहीं, दूसरा बेटा अस्मित गाजियाबाद में नौकरी करता है। घर में केवल अनिल पत्नी के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम अनिल घर लौटे थे। उन्होंने गेट खुल पाया। वह जब अंदर दाखिल हुए तो उन्हें कमरे में पत्नी साड़ी से पंखे के सहारे लटकी मिली। उन्होंने घटना की जानकारी जानकीपुरम पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन की तो शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि आशा के पति ने किसी पर कोई आप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें