केजीएमयू के गांधी वार्ड के सामने खुला एचआरएफ काउंटर।
लखनऊ। केजीएमयू के गांधी वार्ड के सामने 24 घंटे संचालित होने वाला हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) फार्मेसी आउटलेट शुरू हो गया है। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया।
यह केंद्र आईसीयू और इमरजेंसी मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराएगा। इससे तीमारदारों को दवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कुलपति ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं समय पर देना प्राथमिकता है। नया एचआरएफ केंद्र गांधी वार्ड, बाल रोग और न्यूरोलॉजी के मरीजों को सुविधा देगा। यहां आईसीयू, डायलिसिस, पीआईसीयू और न्यूरोलॉजी आईसीयू की जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रहेगा। इस क्षेत्र में पहले कोई बड़ा एचआरएफ दवा केंद्र नहीं था। एचआरएफ के चेयरमैन डॉ. कुमार शांतनु ने कहा कि मरीजों तक किफायती दवाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि यह केंद्र गंभीर और इमरजेंसी मरीजों को तत्काल दवाएं उपलब्ध कराएगा।