फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पार्क में गर्लफ्रेंड संग मना रहा था संडे, पत्नी ने दौड़ाकर पीटा

Tue, 04 Jul 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
पति गर्लफ्रेंड के साथ लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में संडे मना रहा था। इस दौरान पत्नी बेटे व देवर संग पति को तलाश करती हुई पार्क पहुंच गई। वहां का नजारा देखकर तिलमिलाई पत्नी ने पति की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मौका देख गर्लफ्रेंड भागने लगी तो उसे भी दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां समझौता करा दिया। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कानपुर निवासी युवक नोएडा में सेंट्रल डिपार्टमेंट में तैनात है।

पत्नी ने बताया कि पति हर शनिवार रात कानपुर आ जाया करते थे। लेकिन कई माह से वह नहीं आ रहे थे। इस शनिवार रात भी घर न आने पर उनके साथियों से उनके बारे में जानकारी हासिल कर लखनऊ पति की तलाश में आ गई और रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंच गई। जहां पति को दूसरी औरत संग देखकर पत्नी आगबबूला हो गई और कहासुनी के बाद पति की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें