लखनऊ। विकास की राह देखते-देखते जब अपार्टमेंट के लो तक गए, तो उन्होंने सरकारी ढुलमुल रवैये को आईना दिखाने का एक बेहद अनोखा तरीका ढूंढ निकाला। जानकीपुरम सेक्टर-जे विस्तार स्थित सरगम और स्मृति अपार्टमेंट के निवासियों ने जर्जर सर्विस रोड के गड्ढों में भव्य कीचड़ महोत्सव का आयोजन कर डाला।
रविवार को इस अनोखे महोत्सव में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तंज कसते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। निवासियों के व्यंग्यात्मक विरोध से अधिकारियों ने आनन-फानन में मिट्टी और गिट्टी डालकर सड़क ठीक करने पहुंच गए।
सरगम अपार्टमेंट के अध्यक्ष अनुरोध कुमार ने कहा कि जब सरकारी अमला और उसके अधिकारी प्रशासनिक मर्यादा भूलकर बिदक जाते हैं, तो लोकतंत्र में इस तरह का कीचड़ महोत्सव ही उन्हें अहिंसक तरीके से सही रास्ते पर लाने का एकमात्र चाबुक है। पूर्व सचिव प्रवीण सिंह सहित अन्य सदस्यों ने इस दौरान कीचड़ स्नान किया और एलडीए-नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि नगर निगम की ओर से आयोजन से एक दिन पहले भी वहां मिट्टी डालना दी गई थी, लेकिन समस्या बरकरार है। इस दौरान सचिव अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष मणी गुप्ता, उपसचिव रूपक कुमार , मुकेश तिवारी, कृष्णा कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सिस्टम को आईना दिखाने के लिए मनाया कीचड़ महोत्सव।