फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हूटर बजाने से रोका तो दरोगा से हाथापाई

Wed, 14 May 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हूटर बजाने से रोका तो दरोगा से हाथापाई
विज्ञापन
सरोजनीनगर। अमौसी गांव स्थित पुलिस बूथ पर तैनात बीट प्रभारी अंकित बालियान से सफारी सवार दो युवकों ने अभद्रता की। दरोगा ने हूटर नहीं बजाने के लिए कहा था। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने दरोगा से हाथापाई की। वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों गंगानगर निवास शोभित कश्यप और उसके साथी अमौसी निवासी शिवम रावत को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी भी सीज की गई है।
विज्ञापन


दरोगा के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बूथ पर थे। तभी सफारी चालक हूटर बजाने लगा। उन्होंने टोका और पूछताछ की तो सफारी चालक व उसके दोस्त ने गाली गलौज शुरू कर दी। हाथापाई में दरोगा की वर्दी में लगा पुलिस का बैज टूट गया। दरोगा ने सफारी चालक को हिरासत में लेकर थाने में सूचना दी।
दरोगा के मुताबिक शोभित कभी खुद को वकील तो कभी पत्रकार तो कभी किसान नेता बताकर अर्दब में ले रहा था। कचहरी की धमकी देने लगा। इस बीच इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें