फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फटकार लगी तो जमा हो गए अलीगंज सीएचसी के यूजर चार्ज के दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज सीएचसी में यूजर चार्ज के दो लाख रुपये के गबन मामले को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने गंभीरता से लिया है। उनकी फटकार के बाद सीएमओ कार्यालय के अफसरों ने कोषागार में रकम जमा करवा दी है। वित्तीय मामलों में गड़बड़ी को लेकर आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

अलीगंज सीएचसी में दो वर्ष तक डॉ. सोमनाथ अधीक्षक रहे। उनके कार्यकाल में मरीजों से पर्चा, ऑपरेशन शुल्क की फीस जमा करवाई गई, लेकिन रकम कोषागार खाते में नहीं जमा हुई। नए प्रभारी डॉ. विनय ने मार्च में चार्ज संभाला। उन्होंने जांच की तो पता चला कि मरीजों से लिए यूजर चार्ज के दो लाख रुपये से अधिक की रकम सरकारी कोष में नहीं जमा है। सीएचसी प्रभारी ने कर्मचारियों से जानकारी मांगी तो सभी ने हाथ खड़े कर लिए। डॉ. विनय ने सीएमओ कार्यालय के अफसरों को पत्र लिख जानकारी दी, पर मामला दबा दिया गया। इस पर डॉ. विनय सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को पत्र लिखा।

उनकी फटकार पर सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने एसीएमओ डॉ. बीएन यादव के नेतृत्व में कमेटी बनाकर जांच शुरू की। सीएमओ ने पूर्व अधीक्षक डॉ. सोमनाथ सिंह, बाबू मत्युंजय, संविदा बाबू विजय, फार्मासिस्ट श्रीश मिश्रा को तलब किया। इसके बाद अफसरों ने आनन-फानन सरकारी कोषागार में पूरी रकम जमा करवाई। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें