फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली चोरी पकड़ी तो पुलिस को दे दी चोर घुसने की फर्जी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनाबाद में बृहस्पतिवार सुबह 5:21 बजे छापे में गैराज में चोरी की बिजली से 50 ई रिक्शा चार्ज होते पकड़े गए। इस पर घर की महिलाओं ने हंगामा कर जांच में बाधा उत्पन्न की। साथ ही ठाकुरगंज पुलिस को घर में चोरों के घुसने की फर्जी सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची असलियत पता चलने पर लौट गई।
विज्ञापन

लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि एसडीओ रजत श्रीवास्तव, जेई दुर्गेश कुमार के साथ टीम ने भूखंड संख्या-5 रामगंज हुसैनाबाद दौलतगंज निवासी अफसाना के परिसर पर छापा मारा तो अतिरिक्त केबल से ई रिक्शा चार्ज होते मिले। जांच में 47.36 किलोवाट लोड पर बिजली चोरी पकड़ी गई। मामले की बिजली थाना लालबाग में एफआईआर दर्ज कराई गई।

अफसाना के नाम से 5 किलोवाट का बिजली कनेक्शन भी है। इस बिजली चोरी का करीब 37 लाख रुपये जुर्माना बनेगा। एक्सईएन सुशील कुमार ने बताया कि महिलाओं ने जांच टीम से अभद्रता करने की भी कोशिश की। हालांकि, साथ में विजिलेंस पुलिस होने से मोहल्ले के लोग हंगामा करने वालों के समर्थन में नहीं आए। महिला ने घर में चोरों के घुसने की सूचना दी तो ठाकुरगंज पुलिस पहुंच गई। विजिलेंस इंसपेक्टर ने जब पूरी बात बताई तो सूचना देने वाली महिला को खूब फटकारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें