लखनऊ। लखनऊ के एसके श्रीवास्तव ने अनिल कुमार ध्यानी की याद में आयोजित योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष एकल (55 वर्ष से अधिक) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष युगल 50 वर्ष से अधिक वर्ग में लखनऊ के अनिल कुमार सिंह व शैलेंद्र पावाह की जोड़ी ने अंतिम चार में जगह बनाई।
वहीं मिश्रित युगल 35 वर्ष से अधिक के क्वार्टर फाइनल में जॉन वेस्ले और प्रियंका पांडेय (प्रयागराज/लखनऊ) ने दूसरी वरीय विनय कुमार व रूमा की जोड़ी को हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले महिला एकल (45 वर्ष से अधिक) के क्वार्टर फाइनल में गाजियाबाद की अनुराधा शर्मा ने लखनऊ की पूनम सिंह को 21-10, 21-3 से पराजित किया।
पुरुष एकल (55 वर्ष से अधिक) के क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीय कानपुर के पवन गुप्ता ने मेरठ के अरुण कुमार को 21-18, 18-21, 21-14 से हराया। वहीं लखनऊ के एसके श्रीवास्तव व वाराणसी के राजीव कुमार सिंह को वाॅकओवर मिला।
पुरुष युगल (50 वर्ष से अधिक) के क्वार्टर फाइनल में मेरठ के सोमेश जैन व सुनील राणा ने दूसरी वरीय राजीव सिंह व राणा राघवेंद्र कुमार सिंह को 21-18, 21-11 से हराया। वहीं लखनऊ के अनिल कुमार सिंह व शैलेंद्र पावाह की जोड़ी ने वाॅकओवर के सहारे जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मिश्रित युगल (35 वर्ष से अधिक) के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय यूपी पुलिस के अखिलेश यादव व भावना बालियान ने आसान जीत दर्ज की। उन्होंने कानपुर के आलोक मल्होत्रा व श्रुति मल्होत्रा को 21-6, 21-10 से हराया। यूपी पुलिस के आलोक कुमार मिश्रा व सीमा राय ने नोएडा के अजय शर्मा व पूर्वषा परीमल को 21-19, 21-11 से शिकस्त दी।
इसी वर्ग में जॉन वेस्ले व प्रियंका पांडेय (प्रयागराज/लखनऊ) ने दूसरी वरीय यूपी पुलिस के विनय कुमार व रूमा को 9-21, 21-17, 21-16 से हराकर उलटफेर किया।
यूपी बैडमिंटन अकादमी में मिश्रित युगल मुकाबले के दाैरान एक्शन में खिलाड़ी।
यूपी बैडमिंटन अकादमी में मिश्रित युगल मुकाबले के दाैरान एक्शन में खिलाड़ी।
यूपी बैडमिंटन अकादमी में मिश्रित युगल मुकाबले के दाैरान एक्शन में खिलाड़ी।
यूपी बैडमिंटन अकादमी में मिश्रित युगल मुकाबले के दाैरान एक्शन में खिलाड़ी।
यूपी बैडमिंटन अकादमी में मिश्रित युगल मुकाबले के दाैरान एक्शन में खिलाड़ी।