फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो किशोरी ने लगाया फंदा

Mon, 05 May 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो किशोरी ने लगाया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के बालू अड्डे की रहने वाली इंटर की छात्रा अंशु (16 ) ने रविवार सुबह घर में फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि परिजनों ने पढ़ाई के लिए डांटा था। इसी से आहत होकर छात्रा ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


अंशु के पिता लालजी कश्यप फल बेचते हैं और मां घरों में घरेलू काम करती हैं। रविवार सुबह पिता व मां काम पर चले गए। छोटा भाई कृष्ण मकान के निचले हिस्से में था। थोड़ी देर बाद जब वह पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंचा तो बहन के कमरे का दरवाजा बंद मिला। उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो पंखे में दुपट्टे के सहारे अंशु का शव लटक रहा था। रिश्तेदार श्यामजी ने बताया कि अंशु कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें