श्रावस्ती। खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से इस बार जिले में गेहूं की खरीद के लिए 47 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए 34 गेहूं क्रय केंद्र प्रस्तावित थे। इसमें 13 नए क्रय केंद्रों को शामिल किया गया है। इसमें पीसीएफ के छह, एनसीसीएफ के तीन, भारतीय खाद्य निगम के चार क्रय केंद्र शामिल हैं। नए क्रय केंद्र भिनगा तहसील के बी-पैक्स मोहम्मदपुर कला, बी-पैक्स सलारपुर, सहकारी संघ लक्ष्मणपुर बाजार, गल्ला मंडी व तिलकपुर में बनाए गए हैं। साथ ही इकौना क्षेत्र में बी-पैक्स परेवपुर, सतीश वेयर हाउस पीईजी गिलौला, गौरव वर्मा पीईजी गिलौला व कल्याणपुर शामिल है। जमुनहा क्षेत्र में बी-पैक्स लक्ष्मनपुर सेमरहनिया, मल्हीपुर चौराहा व हरदत्त नगर गिरंट में क्रय केंद्र बनाया गया है। सभी संबंधित क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक व जिला प्रभारियों को समय से सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।