फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूलों में बच्चों का स्वागत

विज्ञापन
नए सत्र में स्कूल पहुंचे बच्चे।
विज्ञापन
लखनऊ। फूलों और रंगोली से सजे स्कूलों में प्रवेश करते ही बच्चों पर फूलों की बारिश की गई। इसके साथ ही फूल देकर उनका अभिवादन भी किया गया। राजधानी के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को कुछ इस तरह नए सत्र की शुरुआत हुई। शिक्षकों ने नियमित पढ़ाई के साथ सम सामयिकी विषयों पर रुचि बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

नए सत्र के साथ स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत हुई। पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्कूलों में नए प्रवेश भी हुए। शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद भी किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का मकसद है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए सभी शिक्षक गांवों व शहर में अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील करेंगे।



निकाली प्रभात फेरी

बीकेटी में स्कूलों ने प्रभात फेरी निकाली। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के 269 विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। हर विद्यालय को सजाया गया था। नवागंतुक बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी बच्चों को निशुल्क पाठ पुस्तकों का वितरण भी किया गया। बेसिक विद्यालय गाजीपुर बस्तौली में भी प्रभात फेरी निकालकर शिक्षा का महत्व बताया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमबाग व अन्य स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान घर-घर शिक्षा दीप जले, शिक्षित हो लखनऊ नगर... के नारे लगाए गए।

नए सत्र में स्कूल पहुंचे बच्चे।

नए सत्र में स्कूल पहुंचे बच्चे।

नए सत्र में स्कूल पहुंचे बच्चे।

नए सत्र में स्कूल पहुंचे बच्चे।

नए सत्र में स्कूल पहुंचे बच्चे।

नए सत्र में स्कूल पहुंचे बच्चे।

नए सत्र में स्कूल पहुंचे बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें