फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मदरसों में शुक्रवार को ही रहेगा साप्ताहिक अवकाश, 2023 का कैलेंडर जारी किया

Sun, 25 Dec 2022 09:52 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

मदरसा बोर्ड ने वर्ष 2023 की अवकाश तालिका जारी कर दी है। इसके अनुसार, मदरसों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को ही रहेगा। इसके साथ ही सभी अटकलों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मदरसों में जुमा यानी शुक्रवार को ही साप्ताहिक अवकाश रहेगा। मदरसा शिक्षा परिषद ने शनिवार को साल 2023 की अवकाश तालिका जारी कर रविवार को साप्ताहिक अवकाश की अटकलों पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन


परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने अवकाश तालिका जारी करते हुए बताया कि अगले साल मदरसे कुल 75 दिन बंद रहेंगे। प्रधानाचार्य और मदरसों के प्रबंधक दो-दो यानी कुल चार दिन का अवकाश स्वीकृत कर सकते हैं। वहीं, जिलाधिकारी की ओर से अत्यधिक ठंड व गर्मी और अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण स्थानीय स्तर पर घोषित किए जाने वाले अवकाश मदरसों पर भी लागू होंगे। साथ ही कोविड महामारी के बचाव अथवा स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे कोविड टीकाकरण बूथ, बनेगी नई रणनीति, फिर यहां भी लगवा सकेंगे टीका
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर दोनों पक्षों ने दी दलीलें, 27 को सुनाया जाएगा फैसला


इन त्योहारों पर रहेगा अवकाश
मदरसों में शीतकालीन अवकाश 10 दिन, गणतंत्र दिवस, उर्स ख्वाजा गरीब नवाज, हजरत अली जयंती, मेराजुन्नबी, होली, महावीर जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, चेहल्लुम, महात्मा गांधी जयंती, महानवमी, ग्यारहवीं शरीफ, दीपावली व क्रिसमस पर एक-एक दिन का अवकाश, ईद मीलादउन्नबी व शबे बरात पर दो दिन, मुहर्रम पर तीन दिन और ईद उल अजहा पर पांच का अवकाश रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें