फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में भीषण हादसा: बरातियों की वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, 10 से अधिक घायल

Sat, 21 Nov 2026 10:39 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बरात से लौट रही वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। छह गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुरवा गांव के पास बरात से लौट रही वैन और होंडा सिटी कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वैन सवार लोग बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुरवा गांव के पास वैन और होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हादसे में हसनगंज निवासी रामजी और रहीमाबाद निवासी आकांक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्राची, माया देवी, छोटू, आसिफ, आनंद और चंद्र समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्राची, माया देवी, छोटू, आसिफ, आनंद और चंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें