गोंडा में नशेड़ी पति ने टंगारी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व उसकी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शुक्रवार रात एक पति ने टंगारी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना कौड़िया थाना क्षेत्र के मदारा गांव की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज कुमार शुक्ला नशे की प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसने अपनी पत्नी सुमन शुक्ला के सिर पर टंगारी से वार कर दिया। हमले में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
शनिवार को सीतावती तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मनोज कुमार शुक्ला और उसकी मां के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।