फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसम बिगड़ा, रांची की दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंगलूरू और दिल्ली से बृहस्पतिवार शाम रांची जा रहीं इंडिगो की उड़ानों को बृहस्पतिवार शाम मौसम खराब होने के कारण लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। रांची के मौसम में सुधार न आने पर विमानों को वापस दिल्ली, बंगलूरू भेज दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान (6ई-5023) को रात 10:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। रांची का मौसम सामान्य नहीं होने पर इसे रात 11:50 बजे वापस दिल्ली भेज दिया गया। बंगलूरू से रांची जा रहा इंडिगो का विमान (6ई-221) रात 9:45 बजे अमौसी पर उतारा गया। इसके यात्रियों को होटल में ठहराया गया। शुक्रवार को भी रांची में मौसम न सुधरने पर विमान वापस बंगलूरू भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, लखनऊ से बृहस्पतिवार रात 11:10 बजे रांची जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-221 को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें