फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather In UP: यूपी में चिलचिलाती धूप ढाएगी कहर या मिलेगी राहत? जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Wed, 02 Apr 2025 06:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की भविष्यवाणी की है। कहीं-कहीं वज्रपात के भी आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Up Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है। मंगलवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया तो बुधवार को दिन में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादलों का डेरा रहा। मौसम विभाग ने बुधवार से बृहस्पतिवार के बीच प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बलिया और आसपास के इलाकों में गरज चमक संग हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं, बृहस्पतिवार से शुक्रवार के बीच प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी और बुंदेलखंड के इलाकों में तेज हवा संग बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बदले हुए मौसम के बीच अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच कहीं-कहीं वज्रपात के भी आसार हैं। जहां-जहां बूंदाबांदी  के संकेत हैं वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले - ताजिया का साइज छोटा करें मुसलमान... मोहर्रम के जुलूस पर कोई पाबंदी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा में हुआ पेश; यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अखिलेश बोले- हमें मंजूर नहीं


इन इलाकों में है गरज-चमक संग वज्रपात की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

झोंकेदार हवा चलने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें