राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय
- फोटो : amar ujala
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामनवमी मेला में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य रक्षा के कुछ उपायों के साथ अयोध्या आने का निवेदन किया है। ट्रस्ट के महामंत्री ने निवेदन कर कहा कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपेक्षा है कि वह सिर को धूप से बचाने का उपाय (टोपी, पगड़ी, गमछा आदि) लेकर बाहर निकलें।