फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather update: सोमवार से फिर बदलने जा रहा है यूपी का मौसम, बारिश के साथ इन जिलों में गिरेंगे ओले

Sun, 18 Feb 2024 12:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather update in up: दो दिन ठीक रहने के बाद यूपी का मौसम सोमवार से फिर बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
कई जिलों में गिर सकते हैं ओले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी में तेज धूप की राहत के बाद मौसमी बदलाव की दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम का बदला रुख दिखेगा। बदलाव को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने शनिवार को अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 फरवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाले नमीयुक्त हवाओं का समागम हो सकता है। इसके कारण चलने वाली पछुआ हवाओं का असर मौसम पर दिखेगा। 19 फरवरी से प्रदेश में 30-35 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बादल छाये रहने के साथ गरज-चमक की संभावना है। 19 से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो 20 फरवरी की सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। यह सिलसिला रुक रुक कर 22 फरवरी तक जारी रह सकता है। 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। 23 तारीख से मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो सकता है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों से हवा में ठहराव और तीखी धूप के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं शनिवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री आगरा में दर्ज हुआ। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान अब सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें