मानसून की बढ़ती सक्रियता कुछ जिलों में अच्छी खासी नजर आ रही है। तभी तो मौसम विभाग लगातार जिलों में बारिश की स्थिति पर नजर रखे हुए है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने बृहस्पतिवार को फिर कुछ जिलों के लिए यलो व आरेंज अलर्ट जारी करते हुए वज्रपात व भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बुलेटिन के मुताबिक इन जिलों में बारिश का असर 30 जुलाई से एक अगस्त तक दिखेगा।
विज्ञापन
ये जिले रहेंगे प्रभावित
हमीरपुर, महोबाल, जालौन, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, औरैया और आसपास के इलाके।