फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: यूपी में चली पुरवाई, तराई और पूर्वांचल में घना होगा कोहरा, बरेली में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी

सार

यूपी में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे के कारण सुबह दृश्यता भी कम हो गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट से कई जिलों में सर्दी बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश में पुरवाई चली। कानपुर, इटावा, हरदोई, अयोध्या और बस्ती में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी तराई के कई जिलों में अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री से कम रहा। इससे रात के साथ दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। कोहरे की वजह से शनिवार को बरेली में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने कमजोर मौसम तंत्र के असर से शनिवार से प्रदेश में पुरवाई चलने लगेगी। हवाओं के रुख में बदलाव के साथ रविवार से कोहरे का दायरा बढ़ सकता है। खासकर तराई और पूर्वांचल के जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाने के आसार हैं। इससे सुबह के वक्त दृश्यता कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें -  सपा-कांग्रेस के बाद अब एनडीए गठबंधन में सीटों की माथापच्ची शुरू, दिसंबर में दिल्ली में लगेगी अंतिम मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के खिलाफ सीतापुर सांसद ने खोला मोर्चा, सिर्फ मुठ्ठीभर लोग से राय लेने का आरोप; जानिए विवाद


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन सुबह के समय कोहरे की स्थिति बन सकती है। शनिवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें