फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ में सुबह से ही बारिश, प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 25 Jun 2020 01:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

15 जून को प्रदेश में आने के बाद से लखनऊ के मुहाने पर ठहरे मानसून ने बुधवार को आमद दर्ज कराई है। अवध और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्साें में हल्की से सामान्य बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी व पश्चिमी हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


वहीं, लखनऊ में गुरुवार को सुबह से कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून बुधवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों तक पहुंच गया है और जल्द बाकी बचे हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा। गुरुवार की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार मानसून अच्छा रहेगा।

इसके पहले बुधवार को भी सुबह से अधिकतर इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। शाम तक कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई तो कानपुर रोड समेत आसपास के इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं। हालांकि, ट्रांसगोमती इलाके में सिर्फ बादल छाए रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र पर 9.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम पारा 26.5 डिग्री रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

कई चक्र की बारिश एवं बूंदाबांदी के बीच गुजरा दिन

- फोटो : amar ujala
इसी तरह प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भी बुधवार को पूरा दिन बादलों की लुकाछिपी व कई चक्र की बारिश एवं बूंदाबांदी के बीच गुजरा। अंबेडकरनगर जिले में दिन में कई बार बारिश होने से आम नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम की इस मार से इस बार जिले में बड़ी संख्या में मेंथा किसानों को चपत लगी है। बड़ी संख्या में किसान इस बार मेंथा की पेराई करने से अभी वंचित हैं।

बाराबंकी जिले में लगातार पांच दिनों से सुबह हो रही बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है लेकिन शाम को उमस परेशान करती है। मानसून आने से मौसम के मिजाज को देखकर किसानों ने खेती-किसानी का काम तेज कर दिया है। किसान मेंथा की फसल की पेराई के साथ धान की रोपाई में तेजी ला रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें