फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक होते ही बढ़ गया कोरोना का प्रकोप, एक दिन में सबसे ज्यादा 22 नए इलाके कंटेनमेंट जोन में 

Thu, 25 Jun 2020 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
विज्ञापन
लखनऊ में जहां कोरोना मरीज मिलने की रफ्तार बढ़ी है तो कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। बुधवार को 22 नए इलाकों को इसकी सूची में डाल दिया गया। अब तक एक दिन में पहली बार इतने इलाके कंटेनमेंट जोन में आए हैं। अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 69 हो गई है। मालूम हो कि मई के आखिर सप्ताह में कंटेनमेंट जोन की संख्या महज सात थी। जून में राजधानी के अनलॉक होते ही कोरोना का प्रकोप बढ़ गया। इसके चलते अब एक मरीज मिलने पर भी इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन में आए इलाके 
सेक्टर-जी एलडीए काॅलोनी, पल्टन छावनी, मौलवीगंज, इंदिरानगर सी-2031, इंदिरा नगर सेक्टर-17, इंदिरा नगर 25/16, राजीव नगर तेलीबाग, ट्रिनिटी स्कवायर महानगर, ब्लंट स्कवायर मवैया, डीएवी इंटर काॅलेज,  182/2 मशकगंज वजीरगंज, गौतमपल्ली आलमबाग, 569/146 एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, डी-1/1101 एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, बी 5/132 इंदिरानगर, बी 175 कल्याणपुर, 504 आशा अपार्टमेंट मंदिर मार्ग महानगर, कसमंडी मलिहाबाद, 188-ए रजनीखंड आशियाना, शारदानगर बांग्लाबाजार, एल्डिको कॉलोनी रायबरेली रोड, 568/230 कृष्णापल्ली आलमबाग। 
विज्ञापन

तीसरी बार एक ही दिन में 50 से अधिक मिले मरीज

राजधानी में 16 जून को सर्वाधिक 66 मरीज मिले थे। उससे पहले 18 अप्रैल को 56 मरीज मिले थे। ऐसा तीसरी बार है जब एक दिन में 50 से अधिक मरीज मिले हैं। इससे पहले पीएसी के 63, जीआरपी के 37 और आरपीएफ के 6 जवान चपेट में आ चुके हैं। डीएवी कॉलेज में ठहरे पीएसी जवानों के पॉजिटिव मिलने से अन्य लोगों में भी संक्रमण की आशंका है, क्योंकि कॉलेज में बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं।

ये भी संक्रमित 
हजरतगंज शाहनजफ  रोड स्थित प्रमिका लाइफ  इंश्योरेंस कंपनी के 11 कर्मचारी, कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के पांच लोगों सहित रजनीखंड, रश्मिखंड, शारदा नगर व अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इंदिरानगर के 10 और लोग, पुलिसकर्मी की पत्नी व बच्चे संक्रमित मिले हैं। वीआईपी रोड स्थित कृष्णापल्ली  व गीतापल्ली में दो लोग पॉजिटिव पाए गए। महानगर के दो अपार्टमेंट में व मौलवीगंज और मड़ियांव में एक-एक मरीज मिले हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें