फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपते मौसम से राहत मिलने के आसार, अगले 24 घंटों में हो सकती बारिश: मौसम विज्ञानी

Mon, 13 May 2019 06:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गर्मी से तपते यूपी के लोगों को अगले 24 घंटों में थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञानियों द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, सोमवार शाम को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है। इस दौरान पारे में उतार चढ़ाव के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के कई अन्य इलाकों में 48 घंटों में छिटपुट बारिश के साथ ही धूलभरी अंधड़ के आसार हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते धूल भरी आंधी की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके अलावा, प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके कारण प्रदेश के नजदीकी क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र सक्रिय है। जिसके कारण आगामी दो से तीन दिनों में यूपी के पश्चिमी भागों समेत अन्य इलाकों में धूलभरी आंधी चल सकती है। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें