फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सावन के पहले दिन झमाझम बारिश, लोगों ने भीगते हुए की शिव आराधना

Mon, 06 Jul 2020 01:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर भक्त मंदिर पहुंचे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सावन के पहले दिन झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसूनी सिस्टम सक्रिय चल रहा है, प्रदेश के दूसरे हिस्सों से गुजर रही टर्फ लाइन की चाल बदलते ही लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में आगे भी अच्छी व तेज बारिश होने की संभावना है।



वहीं, सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में सुबह-सुबह आरती की गई। जिसमें मंदिर के बाहर खड़े भक्तों ने भीगते हुए आरती में भाग लिया।

हालांकि, मंदिरों में हर बार की तरह उतनी ज्यादा भीड़ नहीं रही और जो भी लोग मौजूद रहे उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्शन किए।

विज्ञापन

कुछेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने रविवार को बताया कि पूर्वी उप्र. के करीब चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बीते दिनों सक्रिय रहा है और मानसून की टर्फ लाइन भी प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों से होते हुए गुजर रही है। इसके चलते लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं मिल पाई है।

अगले 24 से 48 घंटों में उम्मीद जताई जा रही है टर्फ लाइन की मूवमेंट बदलने के साथ ही लखनऊ समेत आसपास के इलाकों को अच्छी बारिश मिलने के आसार हैं। कुछेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है। तब तक बादलों की आवाजाही जारी रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

उधर, इन सबके बीच रविवार को पुरवइया के झोंकों संग बादलों की आवाजाही लगी रही। आते जाते बादलों में दिन में कई बार बारिश की उम्मीदें जगाई, लेकिन हवा के झोंके बादल उड़ा ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें