फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : बारिश और हवाओं से लौटी सर्दी, चार डिग्री लुढ़क गया पारा, फसलें प्रभावित, यह है पूर्वानुमान

Sun, 03 Mar 2024 12:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: शनिवार के दिन पूरे यूपी में बारिश होती रही। बारिश के साथ चल रही हवाओं ने पारा गिराया। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है। 
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज हवा और बारिश का सिलसिला शनिवार को दिन भर जारी रहा। दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान ऐसा लगा कि जैसे सर्दी लौट आई हो। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राजधानी में हवा की रफ्तार 40 किमी. प्रति घंटे के आसपास थी। दिन भर में दो मिमी के करीब बारिश रिकाॅर्ड हुई। दिन का तापमान शुक्रवार को 30.5 डिग्री था, जो शनिवार को लुढ़ककर 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि बादलों के घिरे रहने के कारण न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 12.1 के मुकाबले 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बरसात से चिंतित किसान
बेमौसम बरसात रबी व सब्जियों की फसल के लिए नुकसानदायक है। बरसात के साथ तेज हवा ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। सिसेंडी के किसान हरिश्चंद्र के मुताबिक, तरोई, भिंडी व अन्य सब्जियों की फसल बर्बाद हो सकती है। मलिहाबाद के किसानों का कहना है कि मटर, सरसों की फसल को इस बारिश से काफी नुकसान हो सकता है। किसान राम औतार का कहना है इस बारिश से आलू व आम की फसल पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन


फसलें हुईं प्रभावित
चंद्रभानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने अगेती गेहूं की सिंचाई कर दी थी, तेज आंधी से वह गिर गया। आलू की खोदाई भी प्रभावित हुई है। आम में नमी से खर्रा रोग का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, भुनगा कीट भी तेजी से बढ़ता है।

विज्ञापन

इन इलाकों के लिए तेज हवा, बिजली गिरने का अलर्ट

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर व आसपास समेत कई इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें