फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather of UP:मौसम ने लिया यू टर्न, उमस के साथ बढ़ा तापमान भी, अब बंगाल की खाड़ी के भरोसे बारिश के आसार

Sat, 17 Aug 2024 06:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Rain in UP: यूपी में कुछ दिनों पहले तक हो रही बारिश थम गई है। बारिश थमने से प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तरह के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। 
विज्ञापन
यूपी में कल से होगी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मौसम ने यूटर्न लिया है। बीते सप्ताह राहत बनकर आई बारिश अचानक पूरे प्रदेश से गायब हो गई है। बारिश के न होने से पूरे प्रदेश में उमस और गर्मी बढ़ गई है। कुछ दिनों तक राहत की बारिश के बाद लोगों को फिर से उमस और गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार या रविवार तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण में होने के कारण प्रदेश में वर्षा के वितरण एवं तीव्रता में आंशिक कमी आई है। अब बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है, जो आगामी 24 घंटों के बाद प्रदेश को प्रभावित करेगा। 18 अगस्त से प्रदेश में वर्षा के क्षेत्रीय वितरण एवं तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है।

सामान्य से ऊपर गया पारा 
शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हुई, लेकिन उमस और धूप के कारण दिन का पारा सामान्य से अधिक ही रहा। दिन का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हुआ। वाराणसी में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा। रात का पारा भी सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। लखनऊ में भी जबरदस्त उमस रही। आर्द्रता 94 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें