फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, निम्न दबाव के चलते एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून

Fri, 06 Sep 2024 02:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Rain in UP: यूपी में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड से सटे इन जिलों में  भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गुरुवार को सुबह से लगातार बारिश होती रही। अवध के कई जिलों में भी भारी बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में शाम में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश का यह क्रम शुक्रवार को भी जारी रहेगा।  उत्तराखंड से सटे जिलों पीलीभीत, सहारनपुर आदि में दोपहर तक अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से यूपी  में फिर से मॉनसून  सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक विभिन्न जगहों पर हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में वाराणसी व प्रयागराज मंडल में भी अच्छी बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन




मौसम खुशनुमा रहेगा
लखनऊ की बात करें तो शुक्रवार की सुबह अलग अलग जगहों पर हल्की बारिश हुई। शाम तक कुछ  पॉकेट्स में  हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। शुक्रवार को पूरे  दिन मौसम खुशनुमा रहने और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें