फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: लाहौर और दिल्ली की हवा बिगाड़ेगी प्रदेश का मौसम बढ़ सकता है प्रदूषण का स्तर, ये हैं पूर्वानुमान

Tue, 19 Nov 2024 08:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: आने वाले दिनों में यूपी का मौसम बदलने जा रहा है। दिल्ली और लाहौर की प्रदूषित हवा यूपी में भी माहौल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किए हैं। 

 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में मंगलवार से दोबारा कोहरे और धुंध का असर दिखने वाला है, क्योंकि जिन पछुआ हवाओं के असर से धुंध छंटने की उम्मीद की जा रही थी, वहीं प्रदूषित हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लाहौर के बाद अब दिल्ली की हवा जहरीली होने से पश्चिमोत्तर की हवा अब यूपी में भी अपना असर छोड़ेगी। मंगलवार को भी दिन के पारे में मामूली गिरावट रहेगी और ठंड का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में एक्यूआई 500 को पार कर गया। लाहौर का एक्यूआई 2000 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। लाहौर-पंजाब और दिल्ली से आने वाली प्रदूषित हवा का असर यूपी में भी कोहरे और धुंध के रूप में दिखेगा। सोमवार को 32 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज और उरई सर्वाधिक गर्म शहर रहे। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और सुल्तानपुर में 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में 12.2 डिग्री, अयोध्या में 12.5 डिग्री और चुर्क में 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदूषण से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के तराई इलाकों- कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती आदि में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर पीलीभीत, संभल बदायूं व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जाहिर की है।
विज्ञापन

मानक से 500 गुना अधिक प्रदूषण

वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दिल्ली में एक्यूआई 500 पार कर गया। पाकिस्तान के लाहौर में एक्यूआई 2000 से भी ज्यादा है। वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय मानक से 500 गुना ज्यादा बढ़ गया है। लाहौर से आ रही प्रदूषित पछुआ हवा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली होते हुए यूपी तक पहुंच रही है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में पछुआ चलने के बावजूद स्मॉग के हालात बन रहे हैं।- अतुल कुमार सिंह, वैज्ञानिक, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें