फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: कई शहरों का पारा 40 डिग्री के पार, 11 अप्रैल तक मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, जानिए पूर्वानुमान

Sun, 07 Apr 2024 05:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP:  यूपी में गर्मी का कहर जारी है। कई शहरों का तापमान 40 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। 
विज्ञापन
पूरा प्रदेश गर्मी की चपेट में है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सहित पूरे यूपी में गर्मी का कहर है। शनिवार को दिन में कहीं तेज धूप रही तो कहीं हल्के बादल। आने वाले दिनों में मौसम में मामूली बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बहुत ज्यादा तो नहीं पर कुछ बदलाव के आसार बने हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 10 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, इसका असर भी दिखेगा। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी इलाकों में गरज-चमक और बौछारों पड़ सकती हैं। मौसम में ये बदलाव सात अप्रैल से ही नजर आने लगेगा।

विज्ञापन


आज तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की तेजी से शनिवार को पारे में थोड़ी गिरावट आई। प्रयागराज में ही पारा 40 से अधिक 40.9 डिग्री रहा। जबकि शुक्रवार को प्रयागराज के अलावा सुल्तानपुर, वाराणसी में 40 से अधिक था। वहीं पूरे प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ था। इसके विपरीत शनिवार को कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे आया।

विज्ञापन

गिरता-चढ़ता रहेगा पारा, 11 को बारिश के आसार

राजधानी में शनिवार को धूप की तेजी में हल्की सी नरमी दिखी। दिन का पारा करीब दो डिग्री की गिरावट के साथ 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढोतरी रही और यह 21.8 की तुलना में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को भी तापमान ऐसा ही रहने के आसार जता रहे हैं। हालांकि 11 अप्रैल को राजधानी में बूंदाबांदी के भी आसार जताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें