फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकाना में होगा हाई स्कोरिंग मैच: लखनऊ सुपरजायंट्स की नजर जीत की हैट्रिक पर, मयंक होंगे एलएसजी के ट्रंप कार्ड

Sun, 07 Apr 2024 03:19 PM IST
रोहित मिश्र अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ

सार

लखनऊ सुपरजायंट्स इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच को जीतकर जीत की हैट्रिक बनाना चाहेगी। लखनऊ का मुकाबला गुजरात से होना है। मुकाबला दमदार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल ने कड़ी प्रैक्टिस की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में लखनऊ सुपजायंट्स ने लगातार दो मुकाबले जीतकर धमाकेदार शुरुआत की है। अब राहुल एंड कंपनी की नजर गुजरात टाइटंस पर है, जिसे आईपीएल में आज तक लखनऊ की टीम मात नहीं दे सकी है। ऐसे में लखनऊ सुपरजांयट्स की नजर गुजरात पर जीत के साथ अपनी हैट्रिक पूरी करने पर होगी। दूसरी ओर पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करने वाली शुभमन गिल की टीम लखनऊ पर जीत के साथ एक बार फिर ट्रैक पर लौटना चाहेगी। इकाना स्टेडियम में पंजाब और लखनऊ के पूर्व मुकाबले को आधार माना जाए तो रविवार को मुकाबला हाईस्कोरिंग होगा।

विज्ञापन


स्पीडस्टार मंयक होंगे एलएसजी के ट्रंप कार्ड
पिछले दो मुकाबलों में लखनऊ सुपरजायंट्स की जीत में दिल्ली के उभरते हुए स्पीडस्टार मयंक यादव की अहम भूमिका रही, जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ ट्रंप कार्ड के रूप में उतरेंगे। पंजाब और बंगलूरू के खिलाफ मयंक मैन ऑफ द मैच रह चुके हैं। ऐसे में उनसे टीम प्रबंधन को तीसरी बार धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लखनऊ के लिए उपकप्तान पूरन और सलामी बल्लेबाज डिकॉक जबर्दस्त फार्म में है। केएल राहुल को बल्ले से कमाल दिखाना होना, जबकि पडिक्कल और स्टाेइनिस को भी खोई हुई फार्म वापस पानी होगी। एलएसजी की टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। आयुष बडोनी की जगह दीपक हुड्डा खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आयुष को मौजूदा सीजन में लगातार मौके मिले हैं, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

गिल एंड कंपनी पर जीत के ट्रैक पर लौटने चुनौती
इनफार्म कप्तान शुभमन गिल और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को छोड़ दिया जाए तो गुजरात टाइटंस की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। आईपीएल में लखनऊ के खिलाफ अजेय क्रम बरकरार रखने के लिए शुभमन को एक और बड़ी पारीे खेलनी होगी। साथ ही गेंदबाजी में मोहित शर्मा और उमेश यादव को इकोनॉमी रेट सुधारना होगा। साथ ही टीम के अनुभवी स्पिनर राशिद खान को अपनी स्पिन का कमाल दिखाना होगा। लखनऊ की पिच से अच्छी तरह वाकिफ होने के कारण यह अफगान स्पिनर चमक बिखेर सकता है।
विज्ञापन


लखनऊ सुपरजायंट्स- केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, मयंक यादव, अरशद खान, एम सिद्धार्थ, अर्शिन कुलकर्णी, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, एशटन टर्नर, यश ठाकुर, क्विंटन डिकॉक, नवीन उल हक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, प्रेरक मांकड, अमित मिश्रा, काइल मायर्स, मोहसिन खान, युद्धवीर सिंह, डेविड विली, शमर जोसेफ, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा।

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), अज़मतउल्लाह ओमरजाई, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक त्यागी, जॉश लिटिल, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, सुशांत मिश्रा, दर्शन नालकंडे, नूर अहमद, राशिद खान,ऋद्धिमान साहा, साई किशोर, साई सुदर्शन, संदीप वारियर, शाहरुख़ ख़ान, विजय शंकर, बीआर शरत, मोहित शर्मा, मानव, राहुल तेवतिया, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, जयंत यादव, उमेश यादव।

आमने-सामने
गुजरात की 56 रन से जीत सात मई 2023
गुजरात की 7 रन से जीत 22 अप्रैल 2023
गुजरात की 62 रन से जीत 10 मई 2022
गुजरात की 5 विकेट से जीत 28 अप्रैल 2022
 

विज्ञापन

इन पर रहेगी नजर

मयंक यादव - फोटो : IPL
लखनऊ सुपरजायंट्स
निकोलस पूरन (बल्लेबाज) तीन मैच में 146 रन (स्ट्राइक रेट 175.90)
क्विंटन डिकॉक (बल्लेबाज) तीन मैच में 139 रन (स्ट्राइक रेट 140.4)
मयंक यादव (गेंदबाज) दो मैच मेें छह विकेट (इकोनॉमी रेट 5.120)
नवीन उल हक (गेंदबाज) तीन मैच में चार विकेट (इकोनॉमी रेट 9.34)

गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (बल्लेबाज) चार मैच में 164 रन (स्ट्राइक रेट 159.22)
साई सुदर्शन (बल्लेबाज) चार मैच में 160 रन (स्ट्राइक रेट 128)
मोहित शर्मा (गेंदबाज) चार मैच में सात विकेट (इकोनॉमी रेट 8.18)
उमेश यादव (गेंदबाज) चार मैच में चार विकेट (11.00)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें