फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: रात के पारे में अब आएगी गिरावट, दशहरा के बाद मौसम ऐसा ले सकता है यू-टर्न, ये है पूर्वानुमान

Fri, 11 Oct 2024 05:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Rain in UP: यूपी का मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे रात के तापमान में बदलाव आ रहा है। आने वाले दिनों में मौसम इस तरह से बदल सकता है। 
विज्ञापन
rain in up - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सर्दियों का मौसम कब से शुरू होगा, यदि आप भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं तो मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या है, इसे जान लें। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सर्दियां दूर हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने प्रदेश में सर्दियों को लेकर आकलन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बादल छाए रहेंगे, धूप भी खिलेगी। धूप में तल्खी नहीं रहने से लोगों को मौसम खुशगवार लगेगा। वहीं भोर की शुरुआत हल्की सी सिहरन के साथ हो सकती है, लेकिन सर्दियां अक्तूबर तक तो आने से रहीं।

पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदान तक पहुंचने में लगेगा वक्त

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि पहाड़ों पर बर्फबारी को लेकर लोग अक्सर सोचते हैं कि अब मैदान में ठंड बढ़ जाएगी। हमेशा ऐसा नहीं होता है। अभी हवा पछुआ चल रही है और इसमें तेजी भी नहीं है। इस कारण से मौसम सामान्य है। दूसरे दिन और रात का पारा अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है, यह स्थिति अक्तूबर तक रहेगी।
विज्ञापन

राजधानी में सुबह से आते-जाते रहे बादल

बारिश के बादल छाए हुए।
राजधानी के मौसम में इस वक्त मिला-जुला असर दिख रहा है। सुबह की शुरुआत बादल-बदली के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली तो, लेकिन उसमें इतनी तेजी नहीं थी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, बादल छाए रहेंगे पर बारिश नहीं होगी। यह एक सामान्य जलवायविक स्थिति है, जिसके कारण मौसम में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें