फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : कोहरे के साथ हुई नए साल की सुबह, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी गलन, इन जिलों में चलेगी शीत लहर

Mon, 01 Jan 2024 08:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मोहमद दानिश के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिलहाल गलन बनी रहेगी। साल के अंतिम दिन रविवार को घना कोहरा कई इलाकों में छाया रहा। लखनऊ में सुबह धूप खिली मगर शाम होते ही गलन बढ़ी।
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से साल तो बदल गया है लेकिन प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला। नये साल को चढते दिन के साथ धूप खिलने के आसार हैं मगर सुबह कोहरे में लिपटी रहेगी । सोमवार को हवा में गलन बढने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मोहमद दानिश के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिलहाल गलन बनी रहेगी। साल के अंतिम दिन रविवार को घना कोहरा कई इलाकों में छाया रहा। लखनऊ में सुबह धूप खिली मगर शाम होते ही गलन बढ़ी।

विज्ञापन


कोहरे का असर कुछ कम रहा 
रविवार को कोहरे का असर कुछ कम रहा। कानपुर में दृश्यता 50 मीटर से कम तो वहीं झांसी में 40 मीटर से कम रही। कई अन्य इलाकों में दृश्यता 100 से 200 मीटर तक रही।

यहां रहा सबसे कम तापमान
सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 नजीबाबाद का रहा। दिन का सबसे कम तापमान 12.8 मुजफ्फरनगर में रिकॉर्ड हुआ

इन इलाकों में है घने कोहरे का आरेंज अलर्ट
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल एवं आसपास इलाकों में घना कुहरा छाये रहने की संभावना है।
विज्ञापन


इन इलाकों में है मध्यम स्तर के कोहरे का येलो अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, बदायूं एवं आसपास इलाकों में कुहरा होने के आसार हैं।

 इन इलाकों में शीत दिवस रहने के आसार
 बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में शीत दिन होने की संभावना है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें