फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update UP : फिर 40 डिग्री पहुंचा पारा, आज से मौसम बदलने के आसार; इन इलाकों में बारिश की उम्मीद

Wed, 31 Jul 2024 06:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में तेज गर्मी और उमस का दौर जारी है। हालांकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी राहत देने वाली है। बुधवार से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की उम्मीद है। 
विज्ञापन
आज से यूपी में हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई है। अब मौसम विभाग की भविष्यवाणी कुछ राहत देने वाली है। प्रदेश में पिछले दो सप्ताह से जारी उमस भरी गर्मी से अब अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से मिले अपडेट के मुताबिक यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को तराई समेत पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बुधवार से अगले कुछ दिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून ट्रफ के मध्य भारत से उत्तर की ओर खिसकने और यूपी में मानसून के एक्टिव होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत बन रहे हैं। दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में बस्ती में सर्वाधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कानपुर में 39 डिग्री और हरदोई में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में बस्ती में सबसे कम 25.5 डिग्री सेल्सियस तो बुलंदशहर में 26 डिग्री और वाराणसी में 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

उमस ने सताया, आज बूंदाबांदी के आसार
 राजधानी में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को जुलाई के आखिरी सप्ताह में बारिश का इंतजार ही रहा। मंगलवार को भी मौसम विभाग की ओर से बारिश के पूर्वानुमान के उलट तापमान में 1.3 डिग्री के उछाल और तीखी धूप ने तेवर दिखाए। आसमान में छिटपुट बादल तो रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में मानसून के फिर से एक्टिव होने से राजधानी में बुधवार से अगले दो दिन बूंदाबांदी व हल्की बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें