फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से बदलेगा मौसम, इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, होगी बारिश

Tue, 17 Sep 2024 12:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। सितंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद मानसून सक्रिय है। अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से अगले दो से तीन दिन राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मौसम प्रभावित रहने वाला है। यह प्रभाव दो से तीन दिन तक रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को मध्य प्रदेश से सटे दक्षिणी जिलों जैसे चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज आदि के साथ ही पूर्वी यूपी के विभिन्न इलाकों  में  गरज चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश इलाकों में  सोमवार से मंगलवार के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

विज्ञापन

फिर बदलेगा मौसम 

यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार राजधानी  में भी  फिर से मौसम में बदलाव की आहट है। सोमवार की शाम से लखनऊ में 20 से 30 किलोमीटर प्रति  घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका और अगले दो से तीन दिन विभिन्न इलाकों में कहीं कहीं छिटपुट  और कहीं माध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यागी का यूपी पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला।
विज्ञापन

इन जिलों में होगा वज्रपात

कई जिलों में होगा वज्रपात - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को दक्षिणी यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर के साथ ही पूर्वी यूपी के  गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें