फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: लू की चपेट में यूपी का अधिकांश हिस्सा, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, जानिए पूर्वानुमान

Tue, 23 Apr 2024 06:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

 Heat wave in UP: यूपी का मौसम लगातार गर्म हो रहा है। अप्रैल के महीने में ही मई-जून जैसी तपिश है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में लू चलनी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
यूपी के कई जिलों में लू का प्रकोप है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में पूरी तरह से गर्मी आ चुकी है। अप्रैल के महीने में मई और जून जैसे हालात हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बीते दो दिन से पारे में मामूली सी गिरावट हो रही है, लेकिन ये अस्थायी है, क्योंकी सामान्य तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चल सकती है, जबकि बुधवार से पूरे प्रदेश में तापमान में कम से कम दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। बुधवार को कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिन के तापमान में दो डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री तक अधिक दर्ज हुआ है। सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, बस्ती, झांसी, उरई,हमीरपुर में पारा 40 या इससे अधिक रहा। वहीं रात का पारा 20 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रहा। सर्वाधिक गरम रात बुलंदशहर में रही।

बुधवार को लू को लेकर येलो अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बलरामपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर और आसपास।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें