फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: यूपी में मौसम दोबारा लेगा करवट, गिरेगा पारा...बढ़ेगा कोहरा; पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के भी आसार

Sun, 24 Nov 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में दो से तीन दिनों में मौसम दोबारा करवट लेगा। पारा गिरेगा और कोहरा बढ़ेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा के असर से धुंध व कोहरा तो कम हुआ है, लेकिन धूप खिलने से दिन में तपिश बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 नवंबर से यूपी में मौसम दोबारा करवट लेगा। इससे ठंड व कोहरे का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के असर से 27 नवंबर से पारे में गिरावट आएगी और कोहरा होने के आसार हैं। दिन में धूप खिलने से अगले दो से तीन दिनों में दिन-रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिल सकता है। 

कहां कितना रहा तापमान

रविवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है। शनिवार को 30.2 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ उरई सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और कानपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर में 10.3 डिग्री, चुर्क में 10.4 डिग्री और अयोध्या में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें