फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी के लाल ने कनाडा में लहराया परचम, गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम; पढ़ें पूरी खबर

Sun, 24 Nov 2024 02:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

यूपी के लाल गुंजन ने कनाडा में भारत का परचम लहराया। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...
विज्ञापन
कनाडा में तिरंगा लहराते गुंजन - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के टोरंटो शहर में टीसीएस ग्रुप के द्वारा हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इसमें यूपी के गोंडा जिले के नवाबगंज कस्बा निवासी गुंजन ने भाग लिया। उन्होंने तय समय से पहले दौड़ पूरी करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। 

विज्ञापन


उनका नाम गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने परिजन को बधाई दी। मां आभा भार्गव ने बताया कि बेटा गुंजन भार्गव अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में रहकर नौकरी करता है।  

धोती पहनकर दौड़ लगाई

बीती 20 अक्टूबर को कनाडा के टोरंटो ओनटारियो शहर में टीसीएस टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन की हाफ मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 21 किलोमीटर की दूरी को गुंजन भार्गव ने भारतीय वेशभूषा कुर्ता और धोती पहनकर दौड़ लगाई। दौड़ को तय समय से पहले 1 घंटे 33 मिनट 16 सेकेंड में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। 

विधायक प्रतीक भूषण सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी

गुंजन के पिता रमाकांत भार्गव ने बताया कि 2008 में भारत से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाथ एमबीए की पढ़ाई फिलीपींस से पूरी की। इसके बाद अमेरिकन प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगे। गुंजन की पत्नी शिप्रा और बेटा युवान भी अच्छे धावक हैं। इस सफलता पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें