फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: दिन का तापमान 45 डिग्री रहने के आसार, लू भी चलेगी, रात को मिलेगी थोड़ी राहत

Fri, 17 May 2024 12:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में तेज धूप रहेगी। दिन का तापमान 45 डिग्री के करीब रहेगा। हालांकि, रात को थोड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि के साथ लखनऊ का अधिकतम तापमान फिर से रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ चला है। लखनऊ व आसपास के जिलों में बृहस्पतिवार को दिन का पारा 42.4 डिग्री रहा व रात का पारा न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन के पारे मे एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई लेकिन रात का पारा एक डिग्री के करीब गिरा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री था।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 18 से 20 मई के बीच विकसित हो रहा सिस्टम लू के आसार जता रहा है। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भी लू चल सकती है।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: छठे चरण में मेनका गांधी सबसे अमीर प्रत्याशी, सपा के इस उम्मीदवार पर हैं सर्वाधिक मुकदमे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024 : सोनिया गांधी रायबरेली में, आज प्रियंका, राहुल और अखिलेश यादव के साथ दिखेंगी एक मंच पर


दोपहर में बढ़ना शुरू हुआ पारा
सुबह 10 से 12 बजे के बीच दिन का तापमान 37 डिग्री से 39 डिग्री के बीच रहा। जबकि 12.30 से पारा 40 डिग्री हुआ और फिर बढ़ता रहा और 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


दोपहर में राह चलना हुआ मुश्किल
बृहस्पतिवार की सुबह से ही धूप का तीखापन महसूस हो रहा था। सुबह के 10 बजे के आसपास ही दोपहर जैसा महसूस होने लगा। आसमान साफ रहने के कारण धूप की ज्यादा तेज थी।

45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर गौर करें तो इस सप्ताह दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और उसी दौरान लू चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 43 से 45 और रात का पारा 27 से 29 के बीच रहने के आसार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें