फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप झुलसाने लगी त्वचा: अस्पतालों में पहुंच रहे 10-15 मरीज, डॉक्टर बोले- दुपट्टा लगाए या छाता लेकर निकलें

Sat, 25 May 2024 02:29 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Weather Update Today : तेज धूप के कारण अस्पतालों में हर रोज 10-15 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि महिलाएं दुपट्टे से चेहरा ढककर और पुरुष गमछे का प्रयोग कर बाहर निकलें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ी धूप त्वचा झुलसाने लगी है। इससे सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना सनबर्न के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को तेज धूप से बचने की सलाह दी है। बलरामपुर अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएच उस्मानी के मुताबिक, ओपीडी में रोजाना 10 से 15 मरीज सनबर्न के आ रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सन बर्न में त्वचा का रंग बदल जाता है। दाने निकलने के साथ लालिमा आ जाती है। ऐसे में लो सन रेडिशन से बचे। महिलाएं चेहरे पर दुपट्टा लपेट कर निकलें। पुरुष गमछा या टोपी लगाएं। सन स्क्रीन लोशन लगाएं और खूब पानी पीएं।

ये भी पढ़ें - रिकॉर्ड वोटिंग से राजनीतिक पंडितों का बिगड़ा गणित, जातियों के साथ महिला मतदाताओं के रुझान से बदले समीकरण
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खुलासा: स्पेन के बच्चे के कहने पर पुणे की बच्ची ने स्कूल को भेजा था धमकी भरा ईमेल, बम से उड़ाने की दी थी धमकी


उन्होंने बताया कि मेडिकल की भाषा में इसे पॉलिमार्फिक लाइट इरेक्शन (पीएलई) कहते हैं। जो मामले आ रहे हैं, उनमें महिलाओं की संख्या अधिक है, क्योंकि उनकी त्वचा कोमल होती है। कई महिलाएं सनबर्न से बचाव के लिए सुझाव लेने भी पहुंच रही हैं। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि कुछ दिनों से सनबर्न के केस बढ़े हैं। ओपीडी में जरूरी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। डॉक्टर इलाज के साथ बचाव की जानकारी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


छाते का इस्तेमाल करें
डॉ. उस्मानी ने बताया कि सनबर्न से सबसे अच्छा बचाव छाते का उपयोग कर किया जा सकता है। महिलाएं इसे लाइफ स्टाइल का हिस्सा बनाएं। इंग्लैंड में महिलाएं छाता लगाकर ही बाहर निकलती हैं। यदि छाते का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं तो दुपट्टे से चेहरे को ढककर जरूर रखें।

सन स्क्रीन जरूर लगाएं
महिलाएं सनबर्न से बचने के लिए सन स्क्रीन क्रीम का उपयोग तो करती हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डॉ. उस्मानी के मुताबिक सन स्क्रीन क्रीम को बाहर निकलने से करीब 15 मिनट पहले लगाना चाहिए। इसका असर महज चार से पांच घंटे तक रहता है। इसके बाद क्रीम को धुलकर दोबारा लगाना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें