मौसम में आए अचानक बदलाब और सर्व-गर्म से संवेदनशील लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां शुरू हो गई हैं। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज टुड़ियागंज के चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र का कहना है कि ऐसे मौसम में बुजुर्गों व कमजोर इम्यूनिटी बालों के शरीर में एलर्जी वाले तत्व बनने लगते हैं। ऐसे में गले में खराश, जुकाम-बुखार और सांस में तकलीफ शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए निम्न घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए...
गुनगुने पानी का सेवन करें। ठंडी चीजों से परहेज करें।
सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें।
जुकाम-बुखार और सांस में तकलीफ से निजात पाने के लिए काली मिर्च, अजवाइन, सोठ और पुराने गुड़ का काढ़ा रामबाण का काम करेगा।
शहद के साथ अदरक का रस प्रतिरोधक क्षमता बढाएगा।