पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर मंगलवार को दिखा। तेज हवा ने मौसम को खुशनुमा किया, कहीं-कहीं बरसात हुई तो कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की बात कही है। भीषण गर्मी से जूझ रहे प्रदेश में दिन का पारा 7.6 डिग्री तक लुढ़का। हालांकि सोमवार की रात काफी गर्म रही और कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 27 पार पहुंचा।
मंगलवार की सुबह की शुरुआत गर्मी से राहत लेकर आई। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर के कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं। वहीं शोहरतगढ़, नौगढ़ व बांसी में ओलावृष्टि भी हुई। ये तीनों इलाके सिद्धार्थनगर में हैं।
ये भी पढ़ें - 10 मई को कन्नौज और कानपुर में सपा-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संबोधित
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाना चाहता है इंडी गठबंधन, जनता वोट से जवाब दे
दिन का पारा कुछ इस तरह से लुढ़का
इलाका -- 7 मई -- 6 मई
हरदोई -- 37.5 -- 41..6
कानपुर -- 39.8 -- 43.5
गोरखपुर -- 30.4 -- 38.0
वाराणसी -- 35.9 -- 40.4
प्रयागराज -- 38.4 -- 44.0
मुरादाबाद -- 41.0 -- 37.4
लखनऊ -- 40.2 -- 36.8
येलो अलर्ट अगले चार दिन के लिए
- मौसम विभाग के मुताबिक, दिन और रात के पारे में अगले दो दिन तक दो से चार डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।
- 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा,आंधी चलने के आसार हैं।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के आसार हैं।
- बारिश-गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा।