फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat wave: यूपी में तीन दिन रहेगी हीट वेव, जिलों के अधिकारी रहें सतर्क

Fri, 26 Apr 2024 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने हीटवेव से बचाव के लिए तैयारी और प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक हीट वेव से प्रदेश के अधिकांश जिले प्रभावित रहेंगे, लिहाजा जिलों के अधिकारी सतर्क रहें। बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों एवं डीएम के साथ मुख्य सचिव हीट वेव से बचाव के लिए तैयारी और प्रबंधन की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हीट वेव का प्रभाव आम जनमानस के साथ पशु-पक्षियों पर पड़ेगा। संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय से आवश्यक कदम उठाए जायें। कहीं भी पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिये। हीट वेव से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। आमजन को जागरूक किया जाये। हीट वेव से प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी हैंडपंप क्रियाशील रखे जाए। 

पशु-पक्षियों के लिए तालाबों व अन्य जलस्रोतों को पानी से भरवा दिया जाए। गौशालाओं में भी पानी की उपलब्धता रहे। आगजनी की घटना होने पर अधिकारी मौके पर अवश्य पहुंचे। अनावश्यक बिजली कटौती न हो, फाल्ट होने पर उसे तुरंत ठीक कराया जाये।
विज्ञापन


विवाह कार्यक्रमों आदि में फूड प्वाइजनिंग की घटनाएं न हो, इसके लिये होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों से संपर्क करके उन्हें सेंसटाइज किया जाये और उनसे ताजा खाना परोसने के लिये कहा जाये। बैठक में डीजीपी प्रशांत कुमार समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें