फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather In UP: यूपी में जारी रहेगा गलन और सर्दी का सितम, 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Thu, 25 Jan 2024 04:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में ठंड अभी और कहर ढाएगी। मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार, प्रदेश का 70 फीसदी हिस्सा गलन और ठिठुरन की चपेट में है। प्रदेश के 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कोहरे व गलन से जनता को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस भविष्यवाणी से प्रदेश का 70 फीसदी हिस्सा ठंड और शीतलहर की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का प्रभाव ऐसे ही रहा तो गलन और ठिठुरन और बढ़ेगी।

विज्ञापन


प्रदेश के इन जिलों में है कोल्ड और फॉग का रेड अलर्ट
लखीमपुर खीरी, ज्योतिबा फुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, बरेली, काशीराम नगर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी ,गोंडा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान, पहले दिन आए 3.17 करोड़ रुपये; दूसरे दिन 2.5 लाख ने किए दर्शन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए रामलला के दर्शन, भारी भीड़ मौजूद
विज्ञापन


इन जिलों में दिखेगा ऑरेंज अलर्ट का असर
मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, एटा, बिजनौर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, अमेठी, गौतम बुद्ध नगर, जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें