फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : आज 13 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, 30 में घने कोहरे का अलर्ट; बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

Mon, 16 Dec 2024 12:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में शीतलहर का प्रकोप है। हालांकि आने वाले दिनों में राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञानियों ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर महीने का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और उत्तर प्रदेश पूरब से पश्चिम तक ठंड की गिरफ्त में है। रविवार को अयोध्या का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री तक पहुंच गया। पूर्वांचल समेत पश्चिमी यूपी के कई जिले शीतलहर की चपेट में रहे।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार से प्रदेश में पुरवाई चलने से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। साथ ही पूर्वांचल व तराई के अलावा विभिन्न इलाकों में घने कोहरे की चादर छाएगी। सोमवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 13 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 30 जिलों में घने कोहरे के अलर्ट है।

ये भी पढ़ें - एक देश एक चुनाव: पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले- बार-बार चुनाव से विकास कार्य बाधित होते हैं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: हनुमानगढ़ी में किया पूजन, बोले- मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत तय


रविवार को उरई में सर्वाधिक 25.6 डिग्री तापमान रहा। वाराणसी में 25.5 डिग्री और बहराइच में 25.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अयोध्या का न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्शियस रहा। मुजफ्फरनगर में 4.3 डिग्री और फुरसतगंज में 4.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन


इन इलाकों में है शीत लहर होने की संभावना
गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में शीतलहर की संभावना है।

घना कोहरा होने की संभावना
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें