फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP : पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने दिखाए तेवर, शुष्क मौसम के साथ अब चढ़ेगा पारा

Sun, 10 May 2026 12:31 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद अब पश्चिम में भी मौसम शुष्क होगा और तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार से बूंदाबांदी और बारिश के पूरी तरह से थमने के आसार हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी अब अपना असर दिखाने लगी है। शनिवार को प्रदेश में झांसी सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया जहां तापमान 40 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद अब पश्चिम में भी रविवार से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार से बूंदाबांदी और बारिश के पूरी तरह से थमने के आसार हैं। इसके बाद यहां भी मौसम शुष्क होने के साथ तापमान बढ़ने लगेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कई जिलों में शनिवार को तापमान में आंशिक कमी भी दर्ज की गई तो कई जगह तापमान में बढ़ोतरी भी हुई।

ये भी पढ़ें - यूपी में कल शाम 3:30 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल से मुख्यमंत्री योगी ने की मुलाकात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश बोले- हम भाजपा को ईवीएम से ही हराएंगे, चुनाव में इनसे ज्यादा पैसा कोई और पार्टी खर्च नहीं करती
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के दौरान तापमान में 6-8 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान में यह बढ़ोतरी 42 से 44 डिग्री तक जा सकती है। कुल मिलाकर तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का असर भी बढ़ेगा। लेकिन लू जैसी संभावना नजर नहीं आ रही है।

शनिवार को प्रदेश में झांसी में सबसे अधिक 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रयागराज और बांदा में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, हमीरपुर में 38.2 और उरई में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें