फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया आने वाले दिनों में गर्मी का कैसा रहेगा मिजाज

Fri, 21 Apr 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गर्मी ने क‌िया बेहाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 पिछले 24 घंटों से लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में 4 से 13 किमी. की रफ्तार से चल रहे हवा के झोंकों ने बृहस्पतिवार को तपन से राहत दी। पारा भी मामूली सरका, हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं, शाम को झोंकों से मौसम खुशनुमा बना।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को बादलों की आंशिक आवाजाही के बीच मौसम के तेवर नरम रहने की बात कही है। सुबह से ही चल रहे हवा के झोंको के चलते दिन का अधिकतम पारा मामूली रूप से करीब डेढ़ डिग्री सरककर 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दोपहर में धूप जरूर तेज रही, लेकिन हवा के झोंकों ने तपन दूर रखी। रात को इन्हीं झोंको ने मौसम खुशनुमा अहसास कराया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को मौसम के तेवर प्रदेश के उत्तरी इलाकाें, राजधानी समेत आसपास के कुछेक इलाकों में बदल सकते हैं। कुछेक इलाकों में बदली की दस्तक हो सकती है, जिससे पारे में मामूली गिरावट से राहत मिल सकती है। राजधानी में भी बादलों की आवाजाही की संभावना है। उसके बाद मौसम के तेवर फिर से तीखे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें