फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन बाद खुला मौसम, धूप खिलने से जनजीवन हुआ सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लगातार दो दिन तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से ही बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। दोपहर में चटक धूप निकलने से लोगों को राहत के साथ उमस का भी एहसास हुआ। बारिश नहीं होने से पिछले दो दिनों से प्रभावित जनजीवन सामान्य पटरी पर लौट आया और बाजारों में फिर से चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण जलभराव और आवागमन की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार को राहत मिली। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही, जबकि बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी भीड़ देखने को मिली। हालांकि धूप निकलने के बाद उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास भी हुआ।मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय हैं। शनिवार से जिले में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को मौसम में होने वाले अचानक बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों के लिए आगामी बारिश फसलों के लिहाज से लाभदायक मानी जा रही है। वहीं नगर निगम और विद्युत विभाग को संभावित बारिश के दौरान जलनिकासी और बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें